नवलशाही थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे के साथ मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील।



मरकच्चो : नवलशाही थाना परिसर मे शुक्रवार को दुर्गापूजा (दशहरा) पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर नवलशाही थाना प्रभारी शशी भूषण कुमार की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक की गई। बैठक का संचालन देवीपुर पंचायत मुखिया बेदु साव ने किया। 

इस मौके पर मुख्य रुप से शांति समिति सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि व पूजा समिति अध्यक्ष व सदस्य समेत गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक में दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चर्चा किया गया। पुजा पंडालों में समितियों द्वारा विधि व्यवस्था बनाए रखने सीसीटीवी कैमरा लगाने पर्याप्त रोशनी का व्यवस्था करने डीजे नहीं बजाने आदि निर्देशों का अनुपालन करने के संबंध में थाना प्रभारी शशी भूषण कुमार ने जानकारी दिया एवं निर्देशों का पालन करने का अपील किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि माननीय न्यायालय का आदेश है कि किसी भी आयोजन में डीजे बजाना वर्जित है। पूजा में व्हाट्सएप में भावना आहत करने वाले मैसेज पर ध्यान नहीं दें। उन्होंने कहा कि वैसे मैसेजों पर विशेष नजर रखा जाएगा। आगे कहा की शराबी और हुडदंगियों पर विशेष नजर रखा जाएगा, पुजा पंडालों में पुलिस की विशेष निगरानी किया जाएगा।

मौके पर पुजा कार्यक्रम मे सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन करने के लिए पूजा समिति को विषेश जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा के साथ दुर्गा पूजा मनाने के लिए शांति समिति व पूजा समिति के सदस्यों को शांतिपूर्वक त्योहार मनाने का आग्रह करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का भी अपील किया गया,। उन्होंने कहा कि सबों के सहयोग से ही शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न किया जा सकता है। 

मौके पर राजीव कुमार पाण्डेय, देवनारायण यादव, मदन मोहन सिंह, किशोर यादव, अवधेश प्रसाद सिंह, हरि प्रसाद पाण्डेय, सुधीर प्रसाद सिंह, हरदेव साव, दुली साव, सोनु यादव, रोहित साव, रविंद्र यादव, जागेश्वर यादव, पिंटू गुप्ता, चंदन साव, बिरेन्द्र यादव, अफजल खान, देवकी राय, अधिवक्ता कृष्णदेव यादव, तारणी प्रसाद सिन्हा, प्रकाश राणा, महेंद्र मोदी, शंकर साव, महावीर राणा, जैनुल मियां, कलीमुद्दीन अंसारी थाना के पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी समेत क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments