डुमरगढ़ा चौक के पास सड़क हादसा, बाइक सवार युवक व महिला गंभीर रूप से घायल


कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर डुमरगढ़ा चौक स्थित पीके ढाबा के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक एवं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के ग्राम खेतो (चंदरखो) निवासी 65 वर्षीय यशोदा देवी, पति वीरेंद्र सिंह तथा 35 वर्षीय टिंकू मोदी, पिता राजू मोदी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव से मरकच्चो के मुर्कमनाय स्थित एलपीजी गैस एजेंसी जा रहे थे। इसी दौरान डुमरगढ़ा चौक के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेजवाया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।

Post a Comment

0 Comments